फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को सकुशल संपन्न कराने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। एसपी सिटी ने 45 चौकी प्रभारियों को 37 बिंदुओं पर काम करने का टास्क दिया था। इसी के तहत वह चौकी इंचार्जों का इंटरव्यू लेकर उनकी क्षमता को परख रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने दो सप्ताह पहले अपने सर्किल के 45 चौकी इंचार्जों को 37 बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत हुए कार्यों का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करना था। 31 मार्च तक इन बिंदुओं पर काम करने का समय दिया गया था।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्जों को क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की संख्या, हिस्ट्रीशीटरों, शस्त्र की दुकानों, बैंकों और एटीएम कक्ष की संख्या, होटल, रेस्टोरेंट और उनके मालिकों व संचालकों का ब्योरा दर्ज करने के लिए कहा गया था। इसके साथ ही पिछले पांच सालों में जेल गए अपराधियों और वर्तमान में उनकी क्या स्थिति है, इसका पता लगाने के साथ बाकायदा रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ने अपने कक्ष में बुलाकर कुछ चौकी इंचार्जों का इंटरव्यू लेकर उनके द्वारा एकत्र किए गए ब्योरे को देखा है। इसके साथ ही चौकी इंचार्जों का पुराना रिकार्ड भी देखा जा रहा है कि उनकी किस-किस चुनाव में ड्यूटी लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि अभी तक इंटरव्यू देने वाले चौकी इंचार्जों ने अच्छा काम किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए ही चौकी इंचार्जों को यह टास्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें