फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर पर रीतू राठौर ने किए ट्विटर पर वार

Tue, 06 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की मौत के बारे में किए गए एक ट्वीट को लेकर आपसी सद्भाव बिगाड़ने के प्रयास की आरोपी महिला रीतू राठौर तक पुलिस तो नहीं पहुंच पाई है। मगर गिरफ्त से दूर इस महिला ने एक बार फिर ट्वीट के माध्यम से ही अपने जज्बात पेश किए हैं।
विज्ञापन


अपने ही ट्विटर एकाउंट से मंगलवार को महज एक घंटे में उसने 14 ट्वीट कर डाले। पहले ट्वीट की शुरूआत की वंदेमातरम से और फिर एक घंटे के ट्वीट सेशन को खत्म किया जयहिंद शब्द के साथ।
ट्विटर एकाउंट से स्क्रीन शॉट के रूप में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में थाना सदर में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से अब तक रीतू राठौर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


हालांकि उनके समर्थन में कई फॉलोअर्स और दोस्तों ने जरूर कमेंट्स किए हैं, लेकिन सद्भाव बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज होने और फिर मीडिया से इससे जुड़ी खबरों के बाद मंगलवार को पहली बार ट्विटर एकाउंट पर ही प्रतिक्रिया जाहिर की। अपने दिल की बात कहने के लिए रीतू ने एक या दो नहीं बल्कि एक घंटे में एक साथ 14 ट्वीट किए। रीतू ने इस मामले में खुद को परिवार सहित सदमे में बताया है।

उसने यह भी बताने की कोशिश की है कि पिछले 48 घंटे से वह सदमे में रही। दो बच्चे, मां को भी परेशानी हुई है। उसका दिल टूटा है, लेकिन उसका दावा है कि वह सच के रास्ते पर है और इस पर चलेगी। मीडिया के कुछ लोगों के दबाव में आरोपी बनने की बात उसकी ओर से कही गई है।

क्राइम ब्रांच और साइबर टीमें निकाल रही मायने
रीतू राठौर की ओर से एक साथ किए गए कई ट्वीट में शामिल शब्दों और भावनाओं को आंककर क्राइम ब्रांच और साइबर टीमें इसके मायने निकाल रही हैं। क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि इस समय वे बाहर हैं, लेकिन मामले की जांच जारी है। रीतू राठौर के ट्विटर एकाउंट को चेक किया जा रहा है। दिल्ली में उसकी लोकेशन बताई गई है, लेकिन आईडी सहित पूरा वेरिफिकेशन अभी किया जा रहा है। उससे जुड़ी पोस्ट शेयर करने वाले एक शख्स जय के साथ ही अन्य समर्थकों के कमेंट्स भी देखे जा रहे हैं।

रीतू राठौर ने कुछ यूं बयां किए अपने जज्बात
-।। पहला ट्वीट : वंदेमातरम ..ट्वीट के माध्यम से कुछ बातें शेयर करना चाहती हूं।
-।। दूसरा ट्वीट : जब मैं छोटी बच्ची थी तो एक भारतीय नारी के रूप में मां उसकी प्रेरणा थी।
-।। तीसरा ट्वीट : एक महिला जिसने काफी संघर्ष का सामना किया। दो बेटियां ही उसके साहस में साथ रहीं।
-।। चौथा ट्वीट : उसने मुझे हमेशा सच के रास्ते पर चलना सिखाया।
-।। पांचवां ट्वीट : पिछले 48 घंटे से मैं और मेरा परिवार काफी सदमे में है।
-।। छठा ट्वीट : मीडिया ने एकतरफा उसके खिलाफ अभियान चलाया। अफवाह वाली खबरों के साथ उसकी तस्वीरें रिपीट की र्गइं।
-।। सातवां ट्वीट : वह भूल गए कि वह भी एक मां हो सकती है, एक बेटी और एक बीवी।
-।। आठवां ट्वीट : जब मैं अपने मुद्दे को कानूनी रूप से सेटल करने में व्यस्त थी तब मेरे दो छोटे बच्चे उससे जुड़ी खबर को देखते रहे।
-।। नौवां ट्वीट :  घर लौटते समय मैने देखा कि बूढ़ी मां, दो बच्चे डरे हुए हैं। उनकी आंखों में डर है।
-।। दसवां ट्वीट : और हां, मेरा दिल टुकड़ों में बिखर गया।
-।। ग्यारहवां ट्वीट : पीएम मोदी की कट्टर समर्थक होने के कारण आरोपी बनी।
-।। बारहवां ट्वीट : कुछ पावरफुल मीडिया वाले लोगों की वजह से भारतीय नारी आरोपी बनी।
-।। तेरहवां ट्वीट : लेकिन जैसे मेरी मां ने मुझे सिखाया है। मैं सच के रास्ते पर चलूंगी। पावरफुल मीडिया मुझे धमका सकता है, डरा सकता है।
-।। चौदहवां ट्वीट : लेकिन वे कभी भी मेरा जज्बा नहीं तोड़ पाएंगे...जय हिंद।

माहौल बिगाड़ने के मंसूबे नहीं चलने दिए जाएंगे : डीआईजी
- रीतू राठौर मामले में अब तक की कार्रवाई पर डीआईजी अशोक कुमार राघव ने कहा कि इस प्रकरण की जांच जारी है। शामली में भी सोशल साइट पर कमेंट को लेकर एफआईआर कराई गई है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने के मंसूबे नहीं चलने दिए जाएंगे। इसलिए आगे भी सोशल साइटों पर अपलोड की जाने वाली सामग्री से लेकर कमेंट्स तक की निगरानी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें