फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रंगारंग प्रस्तुति

Tue, 06 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा मॉर्डन स्कूल की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर बॉस्केट बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

मंगलवार को चंद्रनगर स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी सिटी महेंद्र यादव ने किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। स्कूल क ी मैनेजर आशा जैन ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनके शुभाशीष दिए । पहले दिन मैच आशा मार्डन स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम के मध्य खेला गया। खेल अध्यापक आर के शर्मा, प्रदीप त्यागी, मनोज शर्मा, शिप्रा यादव का विशेष सहयोग रहा। स्कूल के उप प्रबंधक भव्य जैन ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डा. सौम्य जैन, डा. नीतू जैन, उमा जैन, रुपाली जैन, एसपी सिंह, राजन जैन , अनिल चड्ढा, पंकज पाठक, रेखा शर्मा, रेखा ध्यानी, अनीता सिंह, रश्मि गुप्ता, शैफाली जैन, रेशु दयाल, लीना गुप्ता, एकता शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता आठ अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें