फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन युद्घ का प्रभाव, खाद्य तेलों के भाव में उछाल

विज्ञापन
लोहा कारोबारी वैभव भाटिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूूूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से खाद्य तेलों और लोहे के भाव में उछाल आ गया है। युद्ध शुरू होने के बाद से जहां खाद्य तेल के 15 किलो एक टीन के रेट में 300 से 400 रुपये तक का इजाफा हो गया वहीं लोहे के भाव में भी पांच से छह रूपये प्र ति किलो का उछाल है।
विज्ञापन

युद्ध शुरू होने से अब तक खाद्य तेलों के रेट में करीब 300 से 400 रुपये प्रति टीन (15 किलो) की बढ़ोतरी हो गयी है। खाद्य तेल एवं घी के थोक कारोबारी अमित जैन और शंकर भूषण गुप्ता का कहना है कि युद्ध शुरू होने से पहले 2350 रुपये प्रति टीन बिकने वाले सोयाबीन रिफाईंड तेल का भाव उछलकर करीब 2750 रुपये हो गया। रिफाईंड पाम ऑयल का टीन 2200 से करीब 2600 रुपये तक पहुंच गया। सरसों के तेल भी 2500 से बढ़कर 2610 रुपये हो गया। इसी प्रकार लोहे के थोक व्यापारी वैभव भाटिया ने बताया कि लोहे के भाव में इस दौरान पांच से छह रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। उनका कहना है कि इसकी बड़ी वजह विदेश से आने वाले लोहे के स्क्रैप का कम आपूर्ति को माना जा रहा है।
बोले व्यापारी
खाद्य तेल और वनस्पति घी के भाव में उछाल
सोयाबीन रिफाइंड, पॉम ऑयल, वनस्पति घी के भाव में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से काफी उछाल आया है। 15 किलो के एक टीन पर औसतन 300 से 400 रुपये का इजाफा हुआ है। - अमित जैन, खाद्य तेल के थोक कारोबारी।
विज्ञापन

खाद्य तेलों के रेट में इजाफा
पिछले दस दिनों में खाद्य तेलों और वनस्पति घी के भाव में काफी उछाल आया है। अभी भी इनके रेट में अनिश्चितता बनी हुई है। - शंकर भूषण गुप्ता, खाद्य तेल के थोक कारोबारी।
पांच-छह रुपये किलो बढ़ा लोहे का भाव
पिछले दस दिनों में लोहे के पाइप का औसत रेट 69 रुपये से 77 रुपये प्रति किलो हो गया है। एंगल और सरिये का औसत रेट 68 से 74 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। - वैभव भाटिया, लोहे के थोक कारोबारी।

तेल घी कारोबारी अमित जैन- फोटो : SAHARANPUR

तेल कारोबारी शंकर भूषण गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें