दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में बसपा भाईचारा सम्मेलन मंे विचार रखते नसीमुददीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दंगे होते नहीं हंै, कराए जाते हैं। सपा और भाजपा सांप्रदायिक झगड़ा करा सकते हैं।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय भाईचारा महासम्मेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा मिले हुए है। दोनों ही पार्टियां संप्रदाय का बीज बो रही है। कहा कि बसपा में ही सभी का हित सुरक्षित है।
सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर एमएलसी अतर सिंह राव, पश्चिमी प्रभारी अफजल सिद्दीकी, नरेश गौतम, मोहम्मद महमूद, कुलदीप बालियान, लोदी कुमार, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, लियाकत अली, विधायक जगपाल सिंह, विधायक रविंद्र मोल्हू, एस आलम, महीपाल सिंह, विनोद पंवार, मुकेश दीक्षित, मोहम्मद आलम, योगेश कुमार मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन हाजी सबीर ने किया।