फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शा चालक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन

बेहट।
मिर्जापुर निवासी रिक्शा चालक का शव गांव के पास ही आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। परिजनों के बताया कि वह कई माह से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे मिर्जापुर के कुछ बच्चे गांव के पास ही आम के बाग में लकड़ी बीनने गए थे। यहां एक पेड़ पर रस्सी से किसी बुजुर्ग का शव लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई और शोर मचाते गांव की तरफ दौड़ पड़े। बच्चों के बताने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल कुरैशी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। परिजनों ने बताया इकबाल पिछले कई महीने से डिप्रेशन में था। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया, कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। थाना प्रभारी ने बताया परिजनों के आग्रह शव को उनकी सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें