फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादानी हैं हम, दूसरों की जान बचाने को किया रक्तदान

विज्ञापन
मर उजाला फांउडेशन की और से जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते सीएमओ डा वीएस स? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
महादानी हैं हम, दूसरों की जान बचाने को किया रक्तदान
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महादानियों ने 45 यूनिट रक्तदान किया। खास बात यह रही कि रक्तदाताओं में कई महिलाएं भी शामिल रहीं। महिलाओं ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
अमर उजाला फाउंडेशन अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को समझता है। इसीलिए मानवता की सेवा के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करता रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने फीता काटकर किया। उन्होंने शिविर का भ्रमण करते हुए रक्तदाताओं से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में 45 महिला और पुरुषों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में ब्लड रखने की क्षमता कम होने की वजह से कई इच्छुक लोगों ने आगामी शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर के दौरान डॉ. विदुषी गुप्ता, दीपाली शर्मा, फागू विश्वकर्मा, नीशू, रोहित सैनी, तरुण प्रकाश भोला, पंकज पांचाल, नीरू सिंह, योगेश पंवार, पार्थ माहेश्वरी, भरत कोहली, नितिन सम्राट, अंकित यादव, गौरव सैनी, सिद्धार्थ बंसल, जितेंद्र सैनी, कुनाल जैनी आदि का सहयोग रहा।
-------
इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदाताओं में राहुल कुमार, अजय वर्मा, गोविंद सैनी, मेघा दुआ, जुबीर, धीरज कुमार, कुलदीप सिंह, नरेश कुमार, रमीज, सैफ अली, मोहम्मद अजहर, रविंद्र शर्मा, राजू अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रवेश ग्रोवर, पुनीत कुमार शर्मा, सुधीर सिंह, अभिषेक शर्मा, सुधीर कुमार, शुभ गुलाटी, प्रमोद गुलाटी, रोहित, अमित गुप्ता, मनीष कुमार, मोती यादव, कार्तिक, आदित्य देव, शुभम कुमार, राहुल कुमार द्वितीय, पीयूष मित्तल, गौरव गौतम, सुमेर सिंह, प्रवीन जाटव, सोनू ढींगरा, नितिश चौधरी, गोरीशंकर, सोनू पंडित, अभिनव कांबोज, पंकज कुमार, मुनेश, रेयान अहमद, संजय, प्रतीक पांडेय, संगम चौधरी और शिवम सैनी शामिल हैं।
------
- पढ़ी खबर तो पहुंचे रक्तदान करने
गांव बलियाखेड़ी निवासी बी फार्मा के छात्र प्रतीक ने बृहस्पतिवार को ही अखबार में प्रकाशित रक्तदान शिविर की खबर पढ़ी और रक्तदान शिविर में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पहली बार रक्तदान कर रहा हूं, यही सोच है कि मेरा एक यूनिट ब्लड जरूरतमंदों की जान बचाने में काम आएगा।
--------
सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन
रक्तदान शिविर में कोविड-19 की शर्तों का कड़ाई से पालन कराया गया। ब्लड बैंक में आने वालों के लिए मास्क लगा होना अनिवार्य रहा, साथ ही हैंड सैनिटाइजर से सभी के हाथ धुलवाए गए। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया।
------
अमर उजाला फाउंडेशन वर्षों से जनहित के कार्य करता रहा है। रक्तदान लोगों की जिंदगी बचाने के लिए किया जाता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, इससे शरीर पर किसी तरह का कुप्रभाव नहीं पड़ता है। जिला अस्पताल में ब्लड की काफी जरूरत पड़ती है, इसलिए यह शिविर बहुत महत्वपूर्ण है। -- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन

------
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कराना यह साबित करता है कि यह अखबार केवल सूचनाएं देने का जरिया नहीं है, बल्कि अपने सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी समझता है।
- डॉ. एसएस लाल, प्रमुख अधीक्षक (चिकित्सा), एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें