मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल लाया गया बदमाश महताब।
- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश महताब घायल
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस के साथ रविवार शाम मल्हीपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में बदमाश महताब घायल हो गया। महताब थाने के टॉप टेन में शामिल है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ बदमाश की घेराबंदी के लिए गए थे। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग की तो जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें महताब घायल हो गया। महताब जिले के सलेमपुर भूकड़ी का रहने वाला है। उसने जिले सहित यूपी और उत्तराखंड के कई शहरों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उस पर लूट, हत्या सहित अन्य तरह के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। देहात कोतवाली के टॉप टेन बदमाशों में वह शामिल रहा है। उसके आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।