देवबंद। तहसील के गांव जौला डिंडोली के ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी चकरोड की भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर चकरोड काटकर अपने खेतों में मिला लेने संबंधी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी।
जौला डिंडोली के ग्रामीण संजय सैनी, चंद्रपाल, राजेश सिंह, प्रीतम, राहुल व पंकज ने 15 जनवरी को शिकायत की थी कि उनके खेतों में जाती हुई करीब 12 फुट चौड़ी और 200 फुट लंबी सरकारी चकरोड है। आरोप लगाया कि इस चकरोड को सोनू सैनी, अरविंद व मदन आदि ने काटकर अपने खेत में मिला लिया। जिस कारण मौके पर सिर्फ दो फुट चौड़ी चकरोड ही बची है। जिस कारण हम अपने खेत में ट्रैक्टर बुग्गी भी नहीं ले जा पाते हैं। चकरोड पर पैदल चलना भी मुश्किल है। प्रशासन द्वारा उक्त शिकायत का संज्ञान लिया गया। एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर तहसील के कानूनगो नगेंद्र व लेखपाल अनुराग ने पुलिस बल के साथ जौला डिंडोली जाकर सरकारी चकरोड को कब्जामुक्त करा दिया।