फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आयात पर प्रतिबंध, कुछ वस्तुओं की उपलब्धता हो सकती है प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से आक्रोशित भारत सरकार ने पाकिस्तानी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। व्यापारियों की मानें तो इससे ज्यादा प्रभाव तो नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
भारत के विदेश व्यापार निदेशालय से अधिसूचना जारी करके पाकिस्तानी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान से सीधे आयात पर तो पहले से ही रोक थी। अब किसी तीसरे देश के जरिए आने वाली पाकिस्तानी वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लग गया है। इससे वहां से आने वाली वस्तुओं की उपलब्धता में न सिर्फ कमी आएगी, बल्कि उनके भाव में भी इजाफा हो सकता है। भारतीय व्यापारियों को इन वस्तुओं के आयात के लिए अन्य देशों की राह देखनी होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन का कहना है कि हमारे यहां कई पाकिस्तानी वस्तुएं आती हैं। इनमें सेंधा नमक, मुलतानी मिट्टी, चमड़े का सामान, अफगानी मेवे, गलीचे, प्लास्टिक रॉ मैटिरियल, तांबा, केमिकल आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

इन्हें दुबई आदि तीसरे देश के माध्यम से भेजा जाता है। पाकिस्तानी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध भारत सरकार का बिल्कुल उचित कदम हैं। व्यापारी भारत सरकार की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें