फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पीरियड में किसानों को सम्मान निधि के मिले 33 करोड रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लॉकडाउन पीरियड में जनपद के 1.65 लाख किसानों को 33 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। इस अवधि में इन किसानों को दो-दो हजार रुपये की एक किस्त मिली। हालांकि करीब 27,768 किसान अभी भी योजना के लाभ से वंचित हैं। जिन्हें एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई। कृषि विभाग ने इनका डाटा सत्यापन के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गत वर्ष एक फरवरी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हुआ था। इसमें प्रत्येक किसान को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलना है। किसान के बैंक खाते में हर चौथे महीने दो हजार रुपये की किस्त आनी है। लॉकडाउन की अवधि में जिले के 1.65 लाख किसानों के खातों में 33 करोड़ रुपये आ चुके हैं। जनपद के पंजीकृत 304405 किसानों में से करीब 27768 किसानों को किस्त नहीं मिली। उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में 22 मार्च से पांच जून तक 1.65 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की एक किस्त आई है। जो करीब 33 करोड रुपये बैठती है। जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका डाटा सत्यापन के लिए भेजा है। इस महीने के अंत तक किस्त आने की संभावना है।
जनपद में किसान सम्मान निधि योजना
कुल पंजीकृत किसान-- 304405
पहली किश्त प्राप्त किसान--276637
दूसरी किश्त प्राप्त किसान--267943
तीसरी किश्त प्राप्त किसान--251208
चौथी किश्त प्राप्त किसान--214405
पांचवीं किश्त प्राप्त किसान--163028
(कृषि विभाग के 20 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार)
संशोधन के लिए खुला पोर्टल
उप निदेशक कृषि ने बताया कि जो पात्र किसान किसी कारण से अपात्र फीड हो गए हैं उसे ठीक कराने के लिए विभाग का पोर्टल खुल गया है। इसमें संशोधन कराने के लिए किसान अपना आधार कार्ड, जमीन के प्रपत्र, बैंक पासबुक की फोटो कापी और स्व घोषणा पत्र लाना होगा। जिसे फीड कर मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लिए अपात्र किसान
उप निदेशक कृषि ने बताया कि इस योजना के लिए आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी, दस हजार से अधिक पेंशन वाले और संवैधानिक पद धारक अपात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें