फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया

विज्ञापन
चिलकाना में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्वाजंलि देते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों पर धोखे से किए गए हमले की निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को काली मंदिर धर्मशाला प्रांगण में हिंदू युवा वाहिनी के जिला सहसंयोजक डॉ. कुलदीप चौधरी ने चीन की कायरता पूर्ण हरकत की निंदा करते हुए कहा कि भारत शांतिप्रिय और अमन पसंद देश है। यदि कोई हमें छेड़ेगा और हम फिर शांत नहीं बैठेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। हमारा एक-एक जवान दस-दस पर भारी है। भारत के 135 करोड़ देशवासी आज भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने टिक टॉक जैसी एप्लिकेशन को अपने अपने फोन से डिलीट कर चीन के सामान का भी पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया। राजू सैनी, रमेश कश्यप, सुधीर सैनी, मांगेराम सैनी, विनय गुप्ता, अनुपम जैन, दीपक अग्रवाल, अनिल सैनी, अमित उपाध्याय, हिमांशु रोहिला, सुन्न अरोड़ा, रामकुमार भगत आदि ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा तथा देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें