फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना के दोनों नलकूप खराब होने से गणेशपुर में पेयजल संकट

विज्ञापन
गणेशपुर में हैंडपंप पर पानी भरते महिला पुरुष - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पेयजल योजना के दोनों नलकूप खराब होने से गणेशपुर में पेयजल संकट
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव गणेशपुर में पेयजल योजना की दोनों नलकूप खराब होने से ग्रामीण पानी के लिए तरस गए हैं। प्रचंड गरमी में गला तर करने के लिए भी उन्हें हैंडपंपों पर लाइनों में लग कर पानी भरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही नलकूप ठीक करा कर आपूर्ति बहाल न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव गणेशपुर में जल निगम की पेयजल योजना स्थापित है। 14 जून को इस पर लगा एक नलकूप खराब हो गया था। इसके बाद योजना के कर्मचारी दूसरे नलकूप से आपूर्ति कर रहे थे। दो दिन पहले दूसरा नलकूप भी खराब हो गया। इसके बाद पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गांव में सरकार द्वारा दो दर्जन के करीब हैंडपंप लगाए हुए हैं, लेकिन इनमें से आधा दर्जन हैंडपंप ही चल रहे हैं। इन पर पानी भरने के लिए लंबी लंबी लाइन लग रही है। गांव में करीब सात हजार की आबादी है, जिसके लिए ये अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही यशपाल सिंह, रोहतास एडवोकेट ने बताया कि बंजारों वाली बस्ती में दो साल से हैंडपंप खराब पड़ा है जिसे ठीक नहीं कराया जा सका है। गांव के महेंद्र सिंह, परमेश्वर आदि ने नलकूप ठीक कराकर पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। जल निगम के जेई योगेश कुमार ने बताया पंप का मोटर ठीक करा दिया गया है। देर शाम तक पानी की सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।

गणेशपुर में खराब पड़े हैंडपंप- फोटो : SAHARANPUR

गणेशपुर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर हैंडपंप से पानी सिर पर ढोती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें