फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में हरियाणा की रॉयल्टी कंपनी व क्रशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में हरियाणा की रॉयल्टी कंपनी व क्रशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। पैमाइश के बाद भी यूपी की सीमा में अवैध तरीके से खनन किए जाने पर हरियाणा के यमुनानगर की मैसर्स मुबारिकपुर रॉयल्टी कंपनी एवं बेलगढ़ जोन में संचालित स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ खनन विभाग की तरफ से कोतवाली बेहट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि रॉयल्टी कंपनी ने यमुना नदी में यूपी की सीमा से 47512 घनमीटर बालू, बजरी, बोल्डर चोरी कराकर स्टोन क्रशरों पर डाला है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक मोहम्मद एजाज ने बताया कि खनन को लेकर यूपी एवं हरियाणा के बीच सीमा विवाद गहराने पर दोनों राज्यों की राजस्व टीमों द्वारा संयुक्त रूप से 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक पैमाइश की गई। इस पैमाइश के बाद भी हरियाणा की तरफ से यूपी की सीमा में घुसकर अवैध खनन किया गया। बताया कि हरियाणा सरकार ने बेलगढ़ साउथ के नाम से मैसर्स मुबारिकपुर रॉयल्टी कंपनी को 28 हेक्टेयर का खनन पट्टा दिया है, जो यूपी के गांव असलमपुर बरथा की सीमा से लगता है। पैमाइश के बाद जब नौ अक्टूबर को असलमपुर बरथा जोन में यमुना नदी की जलधारा को पार कर निरीक्षण किया गया तो मौके पर अवैध खनन किए जाने के पिट्स पाए गए, जिनसे लगभग 47512 घनमीटर बालू, बजरी, बोल्डर का अवैध खनन किया गया। मौके पर वीडियो एवं फोटोग्राफ्स भी कराए गए। यह अवैध खनन मैसर्स मुबारिकपुर रॉयल्टी कंपनी द्वारा कराया गया है और खनिज बेलगढ़ जोन में संचालित स्टोन क्रशरों पर डाला गया है। पुलिस ने इस मामले में खान निरीक्षक की तहरीर पर हरियाणा के यमुनानगर की मैसर्स मुबारिकपुर रॉयल्टी कंपनी एवं बेलगढ़ स्थित स्टोन क्रशरों के मालिकों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें