फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकी टोल प्लाजा के निर्माण के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकी टोल प्लाजा के निर्माण के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन

गागलहेड़ी। कोलकी टोल प्लाजा को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने रविवार को धरना देकर विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ को अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कोलकी में बनाए जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने धरना दिया। उनका कहना है कि यह टोल अवैध है। एक स्टेट हाईवे पर मात्र तीस किमी की दूरी के अंदर दो दो टोल बनाना न्यायसंगत नहीं है। इसे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन किसी भी सूरत में बनने नहीं देगा। धरने पर पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार सिंह व सीओ अजेय शर्मा ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह, अशोक त्यागी, नवीन त्यागी, अच्छन यादव, सुनील त्यागी, पहल सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें