संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। गांव फरकपुर निवादा निवासी उस्मान ने रविवार को खंभे पर केेबल जोड़ते वक्त करंट से हुई अहसान की मौत के मामले में गांव के पूर्व प्रधान नेकीराम, लाइनमैन हुकम सिंह और मुजफ्फराबाद बिजलीघर के एसएसओ रविश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि मुजफ्फराबाद पुलिया पर नेकीराम के शोरूम के केबिल को खंभे पर बांधते वक्त अहसान की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में उसके परिजन उस्मान ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नेकीराम ने उसके भाई को खंभे पर चढ़ाया था। तीनों की उसके भाई को मारने में साजिश है। हुकम सिंह द्वारा शट डाउन लिए जाने की बात बताए जाने के बाद भी एसएसओ द्वारा आपूर्ति चालू कर दी गई।