फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूल्हों ने दहेज में मिले रुपयों को लौटाकर दिया समाज में परिवर्तन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के दो गांवों में बरात लेकर पहुंचे दूल्हों ने शगुन के दौरान मिली लाखों रुपये की रकम वापस करके दहेज प्रथा को लेकर हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव भाबसी रायपुर निवासी रामभूल सिंह पुंडीर की बेटी रजनी पुंडीर से शादी करने पहुंचे गांव अमृतपुर खुर्द (करनाल) निवासी प्रशांत राणा ने पांच लाख रुपये लौटाते हुए नारियल और मात्र एक रुपया लेकर विवाह की रस्म को पूर्ण किया। प्रशांत पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना व्यवसाय करते हुए पुश्तैनी खेती बाड़ी से भी जुड़े हैं। वहीं क्षेत्र के गांव तिलफरा निवासी दीपक राणा ने गांव कपसाड (मेरठ) निवासी वीर सिंह सोम की पुत्री श्वेता सोम के साथ परिणय सूत्र में बंधने के दौरान दहेज में मिले ढाई लाख रुपये लौटा दिए। आईटीआई करने के बाद नौकरी कर रहे दीपक के इस कदम को शादी समारोह में मौजूद लोगों द्वारा जमकर सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें