फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर एक पर आने के लिए खामियों को दूर करें : नगरायुक्त

विज्ञापन
निगम में बैठक लेते नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सर्वेक्षण में सहारनपुर को नंबर एक पर लाने के लिए खामियों को चिह्नित करते हुए समय से दूर कर लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं स्वच्छ सर्वेक्षण में लगी टीमों को निर्देश दिए कि वह उन कमियों को पहले दूर करे, जिनकी वजह से 2021 के सर्वेक्षण में सहारनपुर पिछड़ा था। उन्होंने कहा कि यदि सहारनपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाना है, तो शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और जन जागरूकता अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एमआरएफ सेंटरों पर कूड़े का निस्तारण कर शहर से कूड़ाघरों को समाप्त करने का प्रयास करें। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने महानगर के लोगों से अपील की कि वह कूड़ा-कचरा घरों के आस-पास खाली प्लाटों, नाले-नालियों और सड़कों पर न डालकर नगर निगम के कर्मचारियों को दें। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की भी अपील की। उन्होंने वेस्ट बिल्डिंग मैटीरियल के निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की औपचारिकताओं को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि जिन घरों में सेप्टिक टैंक हैं स्वच्छता मित्र चैंलेंज के अंतर्गत उन घरों की जियो टैंगिंग कराई जाएगी।
सात वार्डों को कूड़ामुक्त बनाने के प्रयास तेज
सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि महानगर की सात कॉलोनियों पैरामाउंट, ग्रीन पार्क, पूजा एन्क्लेव, भगवती कॉलोनी व इंद्रप्रस्थ आदि को कूड़ा मुक्त कर दिया गया है तथा शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए प्रथम चरण में सात वार्डों को कूड़ा मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

75 शौचालय और यूरिनल बनेंगे
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के मोहम्मद इंतजार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए शहर में 35 सार्वजनिक शौचालय, 10 पिंक शौचालय और लगभग 30 यूरिनल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इनके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें