फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षा दिलाएं : जज

Thu, 17 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लायनेस क्लब आस्था एवं पहल सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को रोटरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण सचिव एवं जज सीनियर डिवीजन बृजेंद्र कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ भेदभाव करना गलत है।

पुत्रियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से परिवार पर बोझ समझा जाता है। जिसके पीछे व्याप्त सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज, सुरक्षा का डर, विवाह की चिंता जैसी समस्याएं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा दिलानी  आवश्यक है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय डा. मो. इलियास एवं जेएम तृतीय नितिन पांडेय ने भी बेटी बचाओ पर अपने विचार व्यक्त किए। पहल सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सतीश आर्य ने कहा कि बेटियों को पढ़ाना लिखाना आवश्यक है।

चाइल्ड लाइन के निदेशक मंसूर हुसैन, अर्चना अग्रवाल, संजय भसीन, राजीव ठाकुर, तरंग गुप्ता, ईनु जैन, मधु गाबा, स्वाति जैन, मिताली, बिंदी, सोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें