फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला नदी किनारे मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हिंदू संगठनों का हंगामा

Fri, 28 Nov 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में ढमोला नदी किनारे संरक्षित पशु के अवशेष पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। गोकशी का आरोप लगाते हुए अवशेषों का सड़क रखकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि ढमोला नदी किनारे संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हुए है। पता लगते ही देहात कोतवाली और रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची। बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने गोकशी का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार अवशेष मिल चुके है। हर बार गंभीरता नहीं दिखाई जाती। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्द खुलासा करने की मांग की। काफी देर तक धरने पर ही बैठे रहे।
माहौल को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। बाद में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। संरक्षित पशु के अवशेष कब्जे में लिए। इसके साथ ही अवशेष फेंकने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे दी है। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें