फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाले में मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हंगामा

विज्ञापन
छुटमलपुर के गांव मामूवाला में गोकशी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे गोरक्षा दल कार्यकर्ता। श्रोत-
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मामूवाला में ग्रामीणों को संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले। मौके पर पहुंचे गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कर अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबवा दिया।
विज्ञापन


गांव जीवाला निवासी अधिवक्ता राजकुमार पुंडीर के बाग के पास से बरसाती नाला बह रहा है। दोपहर बाद गांव के कुछ लोग अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले। उन्होंने मुजफ्फराबाद चौकी पुलिस को सूचना दी। गोरक्षा दल के प्रमुख सोना पंडित भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए खुलासे की मांग की। पुलिस सख्ती के साथ उन पर कार्रवाई करें। इस दौरान उनके साथ अभिमन्यु राणा, बादल सैनी, अभिषेक राणा, सुमित गर्ग, अंकित सैनी, अश्वनी सैनी, गगन वर्मा, नमन वशिष्ठ, दीक्षांत चौहान आदि शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवशेष कुछ दिन पुराने लग रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें