फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, रेफर

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल राधा। संवाद
विज्ञापन
देवबंद। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित साईंधाम मंदिर के समीप तेज गति बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। नगर की जाटव बस्ती निवासी पवन सोमवार को पत्नी राधा को बाइक पर लेकर मुजफ्फरनगर गया था। दोपहर के समय वह वापस लौट रहा था। जब वह हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर के समीप पहुंचा तो पीछे से आई तेज गति बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पवन और राधा घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें