धर्मगुरूओं से वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्स ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म गुरुओं से वार्ता कर सरकार की गाइडलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के लिए कहा।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी रूम में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के साथ धर्म गुरु मौजूद रहे। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए बचाव ही सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए अपने-अपने दायित्वों को समझें और उनका भली प्रकार से निर्वहन करें। हमें मानव जीवन और जीविका दोनों को बचाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूजा और इबादत धार्मिक स्थलों की बजाए फिलहाल घरों में ही रहकर करें। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि धर्म गुरु कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए लोगों से वार्ता कर उन्हें जागरूक करें। कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी और तमाम सावधानियां बरती जाएं। इस दौरान योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, नायब शहर काजी नदीम अख्तर सहित धर्म गुरु मौजूद रहे।