फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जी के दाम में उछाल, महंगाई से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फल-सब्जी के दाम में उछाल, महंगाई से बुरा हाल
विज्ञापन

सहारनपुर। नवरात्र और रमजान माह शुरू होने के साथ ही फलों व सब्जियों के दामों में इजाफा हो गया है। 20 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में खपत बढ़ेगी और दामों में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।
रमजान माह में फलों के अलावा सब्जियों की भी खपत बढ़ जाती है। इसी तरह नवरात्र में आलू और लौकी की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि, मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आलू, लौकी और कुट्टू के आटे की पकौड़ियों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसी तरह घरों में भी फलों के साथ आलू खाया जाता है। इसके अलावा नींबू, भिंडी, तुरई, मटर सहित अन्य सब्जियों दामों में बढ़ोत्तरी होने से नागरिकों को कोरोना काल में महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। दो दिन पहले आलू 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब 15 रुपये हो गया है। वहीं केला, अंगूर, संतरा के दामों में भी काफी उछाल आ गया है।
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने के कारण
दिल्ली रोड के फल-सब्जी विक्रेता प्रीत सैनी और अंशुल कुमार का कहना है कि त्योहारों के अलावा पिछले दिनों पेट्रोलिम पदार्थों के दाम बढ़ने की वजह से भी दामों में इजाफा हुआ है। ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ है, जिसका असर हर चीज पर पड़ा है।
विज्ञापन

दामों को किया जाए नियंत्रित
दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए हरि प्रकाश कसाना और रजनी मित्तल का कहना है कि लगातार दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। नदीम खान ने कहा कि महंगाई की वजह से लोगों के सामने कोरोना काल के बीच संकट खड़ा हो गया है। सरकार को दामों पर नियंत्रण लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
सब्जी 06 अप्रैल 13 अप्रैल
नींबू------------100---------------------------120
बैंगन ----------30----------------------------- 40
तुरई -----------50-----------------------------60
फूल गोभी ------10-----------------------------15
मटर -----------55----------------------------- 60
अरबी -----------50---------------------------- 60
गाजर -----------20-----------------------------30
मूली ------------10----------------------------- 20
खीरा ------------15----------------------------- 20
कटहल ---------40------------------------------ 50
भिंडी ------------60----------------------------- 60
आलू -------------10----------------------------- 15
लहसुन -----------80---------------------------- 100
फल 06 अप्रैल 13 अप्रैल
केला -------- 50--------------------------80
अंगूर --------100------------------------140
संतरा----------60--------------------------90
चीकू----------70-------------------------80
नारियल पानी-- 50-------------------------60
तरबूज---------25-------------------------30
(नोट : दाम रुपये प्रति किलो/दर्जन में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें