फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यात्रियों के लिए राहत, सहारनपुर-अंबाला के बीच नई ट्रेन घोषित

Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्रियों के राहत भरी खबर है। सहारनपुर-अंबाला के बीच नई ट्रेन का संचालन शुरू किया है। एक और पैसेंजर ट्रेन की मांग यात्रियों की ओर से काफी समय से की जा रही थी।
विज्ञापन


रेलवे ने गाड़ी संख्या 04525-26 का संचालन शुरू किया है। यह पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर से सुबह 4.40 बजे अंबाला कैंट के लिए रवाना होती है। वापसी में यह ट्रेन अंबाला से रात्रि में 8.20 बजे संचालित होगी। सहारनपुर से चलने के बाद ट्रेन अंबाला कैंट सुबह 6.40 बजे पहुंचेगी। अंबाला कैंट से चलने के बाद यह ट्रेन सहारनपुर साढ़े दस बजे पहुंचेगी। ट्रेन सहारनपुर से अंबाला के बीच दोनों दिशाओं में पिलखनी, सरसावा, कलानौरौ, यमुनानगर, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। कोरोना काल से पहले रेलवे की ओर से सुबह पांच बजे अंबाला के लिए पैसेंजर ट्रेन संचालित की जाती थी। कोरोना काल में उसे बंद कर दिया गया था। अब रेलवे ने यात्रियों की मांग पर पैसेंजर ट्रेन को संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें