फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शटरिंग स्टोर में आग से 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। गांव कुरड़ीखेड़ा में बुधवार रात एक शटरिंग स्टोर में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। कुरड़ीखेड़ा निवासी दिलशाद का गांव में ही शटरिंग स्टोर है। रात 12 बजे अचानक से उसमें रखे लकड़ी के सामान में आग लग गई। आग की लपटें देख पड़ोसी मोहम्मद इशरत ने इसकी जानकारी फोन पर दिलशाद को दी। मौके पर पहुंचे दिलशाद ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से शटरिंग का लकड़ी का सामान तो जला ही जिस मकान में वह रखा था वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह हल्का लेखपाल अनुज कुमार ने भी नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें