पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की प्रेड की तैयारी करती छात्र
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड से लेकर सुरक्षा जवानों के प्रदर्शनों और प्रतिभागी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अभ्यास के लिए शुक्रवार को दिनभर रिहर्सल हुई। सुबह एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस मैदान पहुंचकर सुरक्षा जवानों की परेड, फायरिंग, बाइक सवारों के प्रदर्शन के साथ ही अन्य गतिविधियों को देखा। इस दौरान सामने आई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
परेड की रिहर्सल के दौरान गार्ड आफ ऑनर से लेकर शपथ तक की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। फायरिंग के प्रदर्शन के समय कोई चूक नहीं करने के लिए खासतौर पर निर्देश दिए गए।
सुरक्षा जवानों की परेड के बाद कई स्कूलों से पुलिस लाइन मैदान पर पहुंचे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यक्रमों की रिहर्सल की। देशभक्ति गीतों पर रोमांचक प्रस्तुतियों के साथ शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। माइक पर संचालक राकेश शर्मा सहित पुलिस और यातायात पुलिस की टीम विभिन्न प्रस्तुतियों में सुधार की स्थिति पर निर्देश देती रही।
एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा जवानों के साथ ही स्कूलों के छात्र-छात्राएं गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाएंगे।
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की प्रेड का निरीक्षण करते एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की प्रेड की तैयारी करती छात्राएं।- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की प्रेड की तैयारी करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की प्रेड की तैयारी करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की प्रेड की तैयारी करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR