फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा नहीं कराया विनियमन शुल्क, बंद होंगे 125 ईंट भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निर्धारित विनियमन शुल्क जमा नहीं कराने वाले ईंट भट्ठों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों को अभी तक विनियमन शुल्क जमा नहीं कराने वाले 125 ईंट भट्ठों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी निर्धारित विनियमन शुल्क जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर विनियमन शुल्क जमा करने में कोताही बरतने वाले ईंट भट्ठों का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। जनपद के 232 ईंट भट्ठों में से 125 ने अभी तक भी निर्धारित विनियमन शुल्क जमा नहीं कराया है। ईंट भट्ठों से पायों के आधार पर विनियमन शुल्क जमा कराया जाता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने ईंट भट्ठा संचालकों को दो दिसंबर तक विनियमन शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए थे। जिला खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्धारित विनियमन शुल्क जमा नहीं कराने वाले ईंट भट्ठों का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में ईंट भट्ठे
तहसील---कुल ईंट भट्ठे--- शुल्क जमा नहीं
सदर---------95-------------42
नकुड़--------56-------------38
बेहट---------15-------------09
रामपुर मनिहारान-33------------20
देवबंद---------33------------16
नोट: खान विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें