फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 167 स्कूल वाहनों सहित 1567 के पंजीकरण निलंबित किए

Sun, 22 Jun 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फिटनेस खत्म होने और यातायात नियमों को तोड़ने पर संभागीय परिवहन विभाग ने करीब 1567 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। इनमें 167 स्कूली वाहन भी शामिल है। अब यह वाहन चलते मिले तो सीज किए जाएंगे। इसके साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में 1200 से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। समय-समय पर स्कूली वाहनों की फिटनेस कराना होता है। तमाम कार्रवाई के बावजूद जिले की सड़कों पर बिना फिटनेस वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें स्कूली वाहनों के साथ ही ऑटो, बस और ट्रक शामिल हैं। पिछले महीने संभागीय विभाग ने 1567 वाहनों को फिटनेस खत्म होने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस किए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने मालिकों से कहा कि वह समय पर वाहनों की फिटनेस करा लें। कई वाहन मालिक ऐसे हैं, जो नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगले महीने से स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में बिना फिटनेस स्कूली वाहनों में बच्चों को ले जाना खतरे से खाली नहीं है। वाहनों के मानक पूरे होने चाहिए। अगर चेकिंग के दौरान वाहन पकड़े जाते हैं तो उन्हें सीज किया जाएगा। मालिकों पर मुकदमा भी विभाग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें