फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी में दाखिले के लिए आज से जमा होंगे पंजीकरण फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की 120 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अल्पसंख्यक कोटे के तहत एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए अभ्यर्थी आज सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक अपने पंजीकरण फार्म जमा करा सकते हैं। फार्म एक नवंबर तक जमा होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि पंजीकरण फार्म काउंटर नंबर आठ पर जमा होंगे। अभ्यर्थियों को फार्म के साथ सभी जरूरी वांछित कागजात भी लगाने होंगे। चूंकि अल्पसंख्यक कोटे के दाखिले हैं, तो पंजीकरण में जैन समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैन समाज के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता होने की स्थिति में महाविद्यालय प्रबंध समिति द्वारा निर्धारित वरीयता क्रम में दाखिले दिए जाएंगे। जैसे सबसे पहले महाविद्यालय के स्टाफ वार्ड, स्पोर्ट्स के अभ्यर्थी, सैन्य बल एवं अर्द्धसैनिक बल, भूतपूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक बल के वार्ड, शारीरिक रूप से दिव्यांग (40 फीसदी एवं उससे अधिक), छात्राएं और अंत में अन्य अभ्यर्थी हैं।
यह है दाखिले की प्रक्रिया
एलएलबी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद महाविद्यालय के सूचना केंद्र से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर महाविद्यालय में 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक जमा कराना होगा।
विज्ञापन

एलएलबी प्रथम वर्ष के दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अल्पसंख्यक कोटे के अभ्यर्थियों के पंजीकरण फार्म 28 अक्तूबर से जमा किए जाएंगे, जो एक नवंबर तक जमा होंगे। फार्म सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक ही लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह निर्धारित तिथि व समय को ध्यान में रखकर प्रक्रिया में शामिल हों। - डॉ. वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें