भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का भरपूर समर्थन है। यूपी सहित देश की 400 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। क्षत्रिय समाज से मिलकर नाराजगी को दूर करेंगे।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा उत्तर प्रदेश सहित देश में 400 से अधिक सीटें जीतेंगी। विपक्षी गठबंधन जनता को गुमराह करते हुए हार का ठिकरा ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाकर फोड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि नाराज क्षत्रिय समाज को मनाया जाएगा। कार्यकर्ता उनसे मिलकर उनकी नाराजगी को दूर करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित रैली स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस वर्ष में देश को नई ऊंचाई पर ले गए हैं। विपक्ष का काम सिर्फ जनता को गुमराह करना है, लेकिन जनता इनकी सच्चाई को जान चुकी है। राजपूत समाज के नाराज होने पर होने के सवाल पर कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता क्षत्रिय समाज को मना लेंगे। उनकी नाराजगी दूर कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार सहारनपुर आ रहे हैं। मां शाकम्भरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती से पूरे देश में संदेश जाएगा। भाजपा की जनहित की नीतियों से खुश होकर विपक्षी दलों के नेता और जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
योगी और जयंत भी आएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और मंत्री भी आएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी आएंगे।