फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों ने इस्तीफा वापस लेने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चिकित्सकों ने इस्तीफा लिया वापस, दो से वार्ता आज
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड-19 महामारी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के संविदा पर तैनात पांच चिकित्सकों की ओर से त्यागपत्र देने का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया था। जिलाधिकारी ने देर शाम पांचों चिकित्सकों को बुलाया था, लेकिन तीन चिकित्सक वार्ता में शामिल हो पाए। जिलाधिकारी के समझाने पर तीनों अपना इस्तीफा वापस लेने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा से करीब पांच चिकित्सकों ने विगत दिनों निजी कारणों से इस्तीफे की पेश की थी। इस्तीफे का मामला शासन तक पहुंचा था। जिसका संज्ञान महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ की ओर से लिया गया। इस बाबत सहारनपुर कमिश्नर और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मसले का हल करने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने शासन का पत्र मिलते देर शाम को ही इस्तीफे की पेशकश करने वाले पांचों चिकित्सकों को बुलाया लेकिन कोविड में ड्यूटी होने की वजह से दो चिकित्सक नहीं आए। चिकित्सक डॉ. अर्चना धमेजा, डॉ. रोबी गुप्ता और डॉ. सविता वर्मा ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से वार्ता की। वार्ता के बाद तीनों चिकित्सकों ने इस्तीफे वापस लेने पर सहमति जता दी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने देर रात बताया कि डॉ. दीपांकर और डॉ. राजीव कुमार गर्ग से मंगलवार को वार्ता होगी। उम्मीद करते हैं कि वे भी अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे। डीएम ने बताया कि कोविड-19 के दौरान सभी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें