सहारनपुर। जिले में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। नमाज के बाद मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी भी की।
सरसावा की जामा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, बंजारो वाली मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, छप्पर वाली मस्जिद, रायपुर रोड स्थित मस्जिद, दरगाह जमालिया, दरगाह मखदूम साहब आदि में बड़ी अकीदत के साथ हजारों लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की।
गागलहेड़ी के गांव कैलाशपुर, कोलकी कलां, हरोड़ा, चांदपुर, गागलहेड़ी, मक्काबांस आदि गांवों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। सीओ सदर नीरज सिंह, थाना प्रभारी सूबे सिंह पीएसी के जवानों के साथ मस्जिदों का भ्रमण करते रहे। चिलकाना में सरसावा रोड पर स्थिति मस्जिद में नमाज से पहले खुत्बे को खिताब करते हुए मौलाना अहबाब ने कहा कि हर मुसलमान अपनी हैसियत के अनुसार जकात अदा करें। ईद की नमाज से पहले सदका ए फित्र अदा करना अनिवार्य है। चिलकाना की मस्जिद कुरैशियान में जुमे की नमाज मौलाना मुआवज, छप्पर वाली मस्जिद में कारी नदीम, आयशा मस्जिद में मौलाना राशिद, शाही मस्जिद में मौलाना फरमान, जंगल वाली मस्जिद में मौलाना इस्माईल हुसैन, पठेड़ बस स्टैंड वाली मस्जिद में हाफिज इस्तखार, मदरसे वाली मस्जिद में कारी शादिक, शाही मस्जिद पठेड़ में मौलाना मुजीब उर रहमान ने नमाज संपन्न कराई।
बेहट की शाही जामा मस्जिद में मौलाना राशिद जमाल कासमी, बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ्ती असजद अली, जाहिदिया मस्जिद में मुफ्ती कादिर, मस्जिद अबूबकर में कारी सनाउल्लाह, इमामबाड़े वाली मस्जिद में कारी तस्लीम, मनिहारों वाली मस्जिद में मुफ्ती तकीउल्लाह, मदरसा कसरूल उलूम में काजी साजिद अहमद, उमर फारुख मस्जिद में कारी उस्मान ने नमाज अदा कराई।
गंगोह के सहारनपुर बस स्टैंड स्थित मदरसा अशरफ उल-उलूम मस्जिद, जामा मस्जिद, बहारली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, पीठ बाजार, नूरी मस्जिद के अलावा लखनौती, सांगाठेड़ा, कुंडा की अनेक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शिया समुदाय ने भी सराय पट्टी स्थित मस्जिद में नमाज अदा की। नकुड़ की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुनव्वर हुसैन ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज से पूर्व जकात, फितरा अदा करने के बारे में बताया। पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की अपील मुस्लिमों से की। रामपुर मनिहारान की जामा मस्जिद, मोहल्ला बंजारान, मनिहारान, बस स्टैंड, महल आदि में नमाज अदा की। शहर काजी अदील फारूकी, काजी नदीम, काजी अदनान, जुनेद चौधरी, राशिद चौधरी, सुहेल चौधरी, हामिद मियां आदि रहे। नानौता के मोहल्ला शेखजादगान स्थित जामा मस्जिद में मौलवी जिकरिया सिद्दीकी, शिया जामा मस्जिद में मौलाना सैय्यद असद अली, मस्जिद मरकज में हाफिज मसूद अहमद, मेन बाजार स्थित सक्को वाली मस्जिद में हाफिज मो. मुनशाद, संजय चौक स्थित बस स्टैंड वाली मस्जिद में मौलवी गुलफाम अहमद, मस्जिद अकमलगढ़ में कारी हाफिज सलीम अहमद, मस्जिद गुजरान में हाफिज जरीफ अहमद व मस्जिद सलमानी में कारी आस मोहम्मद द्वारा जुमे की नमाज पढ़ाई गई।
रामपुर मनिहारान की जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम- फोटो : SAHARANPUR