फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: प्रेषित-अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण के लिए संस्था नामित, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 03 Dec 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिल्ली रोड ​​स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित जमीन। 
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास बनने वाले अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण के लिए शासन से कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण का पूर्व में ही बजट जारी हो चुका है।
विज्ञापन




फिलहाल जिले में स्थायी बस स्टैंड नहीं है। महानगर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ से रोडवेज बसें संचालित की जा रही है। हर साल परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल हो रहीं। इस समय रीजन के छह डिपो में 800 से अधिक बसें शामिल हैं। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के शाकंभरी विहार कॉलेानी में 8013.95 वर्ग मीटर में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण होगा, जो आईएसबीटी की तर्ज पर तैयार होगा। इसका डिजाइन भी सामने आ चुका है। डिजाइन में बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर सहारनपुर आईएसबीटी लिखा है। इसके अलावा अंदर जिलेवार बसें खड़ी होंगी। अब शासन ने बस स्टैंड निर्माण के लिए सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। नामित संस्था निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कांशीराम कॉलोनी के पास बस स्टैंड निर्माण का काम शुरू होगा।





बस स्टैंड निर्माण के लिए शासन स्तर से सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को नामित किया है। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास बस स्टैंड बनेगा। एक ही जगह से सभी जिलों की बस संचालन होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें