फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई और फिर...

Wed, 21 Jul 2021 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

युवती से शादी और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब पीड़ित युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती को शादी और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर लड़की के परिजनों से दो लाख रुपये भी लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील क्लिप बनाकर लड़की को ब्लैकमेल भी किया।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर आई युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने 12वीं करने के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिला लिया था। उस समय उसकी मुलाकात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पेपर मिल रोड निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक ने झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने कहा था कि जब तक उसकी सरकारी नौकरी नहीं लगती है, वह उसकी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर सकती है। आरोप है कि युवक ने उसके घर भी आना शुरू कर दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर परिजनों से दो लाख रुपये भी ले लिए। करीब तीन माह पूर्व उसके परिजन एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। युवक उसके घर पर जूस लेकर आया। आरोप है कि युवक ने जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। डर के कारण वह चुप रही। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी थी।

कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देने पर आरोपी ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें