सहारनपुर। आयुष्मान योजना की रैंकिंग पिछले सात माह से जारी नहीं हुई है। जब अंतिम रैंकिंग जारी की गई थी तब सहारनपुर आयुष्मान कार्ड में चौथे नंबर पर था, जबकि अंत्योदय आयुष्मान कार्ड में जिले की रैंक दूसरी थी।
आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी। योजना के तहत जिले में अभी तक 1182305 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो लक्ष्य का 136.3 फीसदी है। अभी तक 191951 लोग आयुष्मान योजना का उठा चुके हैं। 182651 लोगों ने धनराशि के लिए क्लेम किया है। जिसमें से 158,855 क्लेम में 212.12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। जिले के कुल 103 अस्पताल पंजीकृत है। जिनमें 29 सरकारी अस्पताल तो 74 निजी अस्पताल पंजीकृत है। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। योजना की रैंकिंग पिछले सात माह से जारी नहीं की गई है।