फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन कमरों में चल रहे चार परिषदीय विद्यालय

Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यापलय ​मंडी ​शिवपुरी के एक कक्ष में प्राथमिक विद्यालय खत्रीयान के छात्रों को पढ़ात - फोटो : शहर के सिद्धनाथ मंदिर में सफाई कार्य करते सेवक।
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग का एक प्राथमिक विद्यालय ऐसा है, जहां तीन कक्षों में चार विद्यालयों की कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही हैं। यहां दो विद्यालयों को एक कक्ष दिया गया है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों के लिए पढ़ाना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी परवाह नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ला खाकरोबान स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडी शिवपुरी है, जिसके पास एक से पांच तक की कक्षाओं के लिए मात्र तीन कमरे हैं। विभाग ने फरवरी 2023 से प्राथमिक विद्यालय खत्रीयान, प्राथमिक विद्यालय बाजदारान और प्राथमिक विद्यालय ढोलीखाल को भी शिफ्ट कर दिया। बीते दो साल से चार विद्यालय इन तीन कक्षों में संचालित हो रहे हैं। तीन कमरों में एक से पांच तक की चार-चार कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षक क्या पढ़ा पा रहे होंगे और विद्यार्थी क्या समझ रहे होंगे। जिस समय हमारी टीम विद्यालय पहुंची तो कक्षों में शिक्षिकाएं एक से पांच तक के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाती मिलीं। गेट के ठीक सामने के कक्ष में शिक्षिका एक टेबल के साथ कुर्सी लगाकर पढ़ा रही थी और कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी चाराें ओर बैठे हुए थे। शिक्षिकाओं ने बताया कि तीन कक्षों में चार विद्यालयों का संचालन बड़ा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


तीन कक्षों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या
विद्यालय का नाम-विद्यार्थियों की संख्या
प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी-31
प्राथमिक विद्यालय खत्रीयान26
प्राथमिक विद्यालय ढोलीखाल-22
प्राथमिक विद्यालय बाजदारान-31

नगर क्षेत्र में इस तरह की समस्याएं हैं। जर्जर भवनों के कारण शिफ्ट किए गए होंगे। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए जो भी बेहतर होगा वह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, एडी बेसिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें