फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची हिंसा का सहारनपुर कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 12 आरोपियों के उपद्रव में शामिल होने की बात आई सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा के मामले में सहारनपुर का कनेक्शन मिला है। बताया जा रहा है कि 12 उपद्रवी सहारनपुर के रहने वाले हैं, जिनको झारखंड पुलिस ने चिह्नित कर पकड़ा है। वहीं, स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
रांची में हुई हिंसा के मामले में सामने आया है कि सहारनपुर में साजिश रची गई थी। यहां से बड़ी संख्या में युवा रांची में हिंसा भड़काने गए थे। इनमें से रांची पुलिस ने 12 ऐसे आरोपियों की पहचान की है, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन स्थानीय पुलिस को अभी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सात जून को पहुंची थी युवकों दो टीम
रांची में हिंसा भड़काने के लिए सहारनपुर से युवकों की दो टीमें गई थी, जो सात जून को रांची पहुंच गए थे। पूरे मामले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इसकी साजिश भी सहारनपुर से रची गई। ऐसी बातें लगातार रांची पुलिस की जांच में सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां से फंडिंग भी की गई है।
आ सकती है रांची पुलिस
रांची हिंसा में सहारनपुर कनेक्शन मिलने के बाद रांची पुलिस जनपद में आ सकती है। क्योंकि, 12 आरोपियों की पहचान हुई है, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जनपद के अन्य युवक भी हिंसा में शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस यहां आ सकती है।
विज्ञापन

मीडिया के जरिए जानकारी मिली है कि रांची में हुई हिंसा में सहारनपुर के 12 युवक शामिल थे। रांची पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। रांची पुलिस मदद मांगेगी तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। - आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें