फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर हिंसा: सांसद चंद्रशेखर समेत आठ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, नहीं हुए कोर्ट में पेश, जानें पूरा मामला

Mon, 11 May 2026 05:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर के रामनगर में साल 2017 में जातीय हिंसा हुई थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के वाहनों में भी आग लगा दी गई थी। इसी केस में सांसद चंद्रशेखर कोर्ट में पेश नहीं हुए। 20 मई को अगली सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत आठ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित की है। यह मामला रामनगर हिंसा से जुड़ा है। 
विज्ञापन

 

सहारनपुर देहात कोतवाली के रामनगर इलाके में नौ मई 2017 को जातीय हिंसा फैल गई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कई वाहनों में भी आग लगा दी गई थी। वादी सुधीर कुमार गुप्ता ने थाना देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि वह अपने प्रभारी के साथ तनाव की सूचना पर मौके पर जायजा लेने गए थे। इसी दौरान वहां पर भगदड़ हो गई। लोगों ने सभी वाहनों में आग लगा दी। इसमें उनकी मोटरसाइकिल भी जल गई। पुलिस ने हिंसा मामले में अन्य कई मुकदमे भी दर्ज किए थे।
 
विज्ञापन

इन्हीं में से एक मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए मीनल चावला की अदालत में हुई। विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि अदालत में 14 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। सुनवाई में छह आरोपी अदालत में पेश हुए थे, जबकि सांसद चंद्रशेखर, दीपक बौद्ध, कालू उर्फ अमित, कमल वालिया, कदम सिंह, अंकित, बंटी, राजन अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत में चार्ज फ्रेम होने पर सुनवाई चल रही है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए मीनल चावला की अदालत ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

ये भी देखें...
Saharanpur:जिला अस्पताल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, व्यवस्था पर जताई नाराजगी, लालवाला बवाल के घायलों से की मुलाकात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें