फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: हर तरफ गूंज रहा जय श्रीराम, सबके मन में बसे भगवान, धर्म गुरु बोले- पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन

Sat, 20 Jan 2024 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Ram Mandir : इस समय पूरे देश में हर तरफ जय श्रीराम गूंज रहा है। वहीं, सबके मन में भगवान श्रीराम बसे हैं। धर्म गुरुओं ने कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन आया है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर सनातनी गौरवान्वित है। इसके लिए कई साधु-संतों ने वर्षों से मौन व्रत रखकर तपस्या की तो कइयों ने अपने प्राणों की आहुति दी। मंदिर निर्माण और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर कोई अपना मौन व्रत खोलेगा तो कोई प्रभु श्रीराम का जयघोष करेगा। धर्म गुरु बोले कि यह दिन भारत और दुनिया भर के लिए ऐतिहासिक है।

 

500 साल के संघर्ष के बाद यह शुभ दिन आया है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। बड़े ही हर्षोउल्लास का समय है। पूरे देश में राममय वातावरण हो रहा है। सभी कार्य शास्त्रोक्त विधि से कराए जाए, प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाएं। - भैरवतंत्राचार्य सहजानंद महाराज, अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी

विज्ञापन
Trending Videos

यह प्राण प्रतिष्ठा 100 करोड़ सनातनी हिंदुओं की आस्था और भारत की सांस्कृतिक चेतना और भारत में राष्ट्रवाद के जनजागरण की है, जब प्राण प्रतिष्ठा होगी तो खुशी में हर सनातनी की आंखें नम होंगी। कोई मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा होने पर कई वर्षों बाद मौन व्रत खोलेगा तो कोई जय श्रीराम बोलेगा। - दीपांकर महाराज, आध्यात्मिक गुरु

भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिन के लिए संतों और आम जनमानस ने अपने प्राणों की आहुति दी है। देश में स्वर्णिम इतिहास लिखा जा रहा है। यह दिन महादीपावली का है। हिंदू समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। - स्वामी कालेंद्रानंद महाराज, अधिष्ठाता सिद्धपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर राधा विहार

कण-कण में भगवान श्रीराम बसते हैं। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह पल आया है। भगवान श्रीराम हर सनातनी की आस्था केंद्र हैं और हर किसी के मन बसते हैं। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। - आचार्य रोहित वशिष्ठ, अधिष्ठाता श्री बगलामुखी मंदिर ब्रह्मपुरी कॉलोनी

पूरा देश राममय हो गया है। भगवान श्रीराम हर सनातनी के प्रेरणा स्रोत हैं। श्री राम भारत के प्रभात का प्रथम स्वर हैं। देश की उच्चता व दिव्यता देखनी हो तो प्रभु श्री राम में वह दृष्टिगोचर होती है। - अतुल जोशी महाराज, संस्थापक श्री बालाजी धाम बेहट रोड

यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे
विज्ञापन

इस दिन के लिए हजारों सनातनियों ने बलिदान दिया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदू समाज के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं है। यह घड़ी बड़ी ही दुर्लभ और भारत के आध्यात्मिक जगत के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। - पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, अधिष्ठाता तहसील शिव मंदिर

यह भी पढ़ें: 
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें