फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली

विज्ञापन
लंदन में सीएए के समर्थन में रैली निकालते भारतीय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
लंदन में सीएए के समर्थन में निकाली रैली
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर से रैली निकाली गई। सहारनपुर के धीरेंद्र कुमार निम ने यूपी के मूल निवासियों से जुड़े इंटरनेशनल फ्रेंड्स ऑफ सिंध समूह की ओर से शिरकत की। इसमें ब्रिटेन के साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित और बलूचिस्तान के मूल निवासी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शहर के चंद्रनगर के मूल निवासी धीरेंद्र कुमार निम पूर्व विधायक रामस्वरूप निम के पुत्र और मौजूदा भाजपा विधायक देवेंद्र निम के भाई हैं। धीरेंद्र कुमार लंदन में कारोबारी हैं। करीब 20 साल पहले वह लंदन गए थे। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ रैली में शिरकत की। धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लंदन के समयानुसार शनिवार दोपहर रैली निकाली गई। इस आयोजन का यही मकसद था कि भारत के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं, उनको भी इस कानून के बारे में बताया जाए।

लंदन में सीएए के समर्थन में रैली निकालते भारतीय- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें