फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षाबंधन आज...ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़, मची रही मारामारी

Sat, 09 Aug 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।  - फोटो : हाईवे पर पेड़ गिरने के बाद लगा जाम।
विज्ञापन
सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार यानी आज मनाया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों में खासी भीड़ रही। रोडवेज बसों में बहनों ने फ्री में सफर किया। यह नियम 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों में आपाधापी मची रही।
विज्ञापन

इस बार शासन ने तीन दिन के लिए महिलाओं को फ्री सफर की सौगात दी है, साथ ही उनके साथ एक सहायक भी फ्री सफर कर सकता है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रोडवेज बसों और ट्रेनों में खूब भीड़ रही। सुबह से ही महानगर के रेलवे रोड, कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ी। बस स्टैंड पर अधिक भीड़ होने के चलते हर 10 मिनट में बसों का संचालन किया गया। सबसे ज्यादा भीड़ शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, यमुनानगर, हरिद्वार, रुड़की, अंबाला समेत अन्य स्थानीय मार्गों पर देखी गई।
सहायक यात्री के रूप में महिलाएं अपने पति या बच्चे को साथ लेकर भाई के घर पहुंची। यहीं हाल ट्रेनों का रहा। लंबे दूरी की ट्रेनों में पहले ही भीड़ चल रही है, लेकिन शुक्रवार को सहारनपुर से शामली, बागपत, दिल्ली, सहारनपुर से देवबंद, मुजफ्फरनगर, देवबंद और सहारनपुर से यमुनानगर, अंबाला जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद की।
विज्ञापन


बहनों को दिया जीरो मूल्य का टिकट

रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। बसों में परिचालक ने महिलाओं को जीरो मूल्य का टिकट दिया, ताकि फ्री यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या पता चल सके, साथ ही सरकार उसका भुगतान परिवहन निगम को कर सके।
-
पिछले साल दो दिन दी गई थी सुविधा

वर्ष 2024 में रक्षाबंधन पर यह सुविधा 18 से 19 अगस्त तक दी गई थी। हजारों बहनों ने रोडवेज की मुफ्त सेवा का लाभ उठाया था। इस बार यात्रा की अवधि को बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है, ताकि रक्षाबंधन से एक दिन पहले और एक दिन बाद लौटने वाली बहनों को भी सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें