फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

Sat, 09 Aug 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर प्रभात फेरी निकालते छात्र।
विज्ञापन
पुवांरका। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं व स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनता रोड स्थित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ काकोरी के वीर सपूतों को नमन कर किया गया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समन्वयक डॉ. सुधांशु कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना ने ब्रिटिश सरकार की नींव हिला कर रख दी थी। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन लाल सिंह, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद जैसे दस क्रांतिकारियों ने पूरे घटना क्रम को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और इसे कांड कहना इस घटना के महत्व को कम करके आंकना है। क्रांतिकारियों का जीवन सभी युवाओं व नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अंत में विश्वविद्यालय से पुंवारका तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान डॉ. विजय प्रताप, डॉ. अर्चस्वी, डॉ. संदीप, डॉ. मितिका, अनुभव पुंडीर एवं नवयुग स्कूल से आकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें