फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में राज बब्बर ने की युवक से बदसलूकी, वीडियो वायरल

Wed, 28 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फोटो में युवक के बाल खींचते राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर द्वारा एक युवक से बदसलूकी करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे विपक्षियों को भी मु्द्दा मिल गया है। घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस अपने नेता को बचाती नजर आ रही है।
विज्ञापन

      
राज बब्बर 24 दिसंबर को सहारनपुर पहुंचे थे। उन्होंने गंगोह और शहर में इंदिरा चौक पर जन सभाएं की थीं। अगले दिन 25 दिसंबर को वह जिलाध्यक्ष शशी वालिया के आवास पर पहुंचे थे,
जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की थी। एक सभा के दौरान कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से घिरे राज बब्बर एक युवक का पहले कॉलर और बाद में बाल पकड़कर अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद समेत स्थानीय नेता भी उनके साथ दिख रहे हैं। बब्बर का एक युवक से बदसलूकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही चर्चा में है।      
 
 कांग्रेस को प्रदेश में सत्ता से दूर हुए 27 साल हो चुके हैं। 27 साल के इस सूखे को मिटाने के लिए ही पार्टी ने बॉलीवुड से राजनीति में आए राज बब्बर को प्रदेश की कमान सौंपी है। पार्टी के राहुल गांधी खाट सभाएं भी कर चुके हैं। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा एक आम आदमी के साथ बदसलूकी करना पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें