फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 पार्कों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
80 पार्कों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन

सहारनपुर। बरसात का सीजन बीतने को है, लेकिन वर्षा जल संचय को लेकर अब जनपद के 80 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की कवायद की जा रही है। इसको लेकर जिला विकास विभाग और जल निगम की ओर से संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। हालांकि पूर्व में ग्राम पंचायत भवनों और विद्यालय परिसरों में जो सिस्टम लगाए गए, उनकी अनदेखी हो रही है।
पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत जल संचयन प्रणाली विकसित करना बताया जा रहा है। इस प्रणाली के तहत बरसात के जल को बर्बाद होने से रोकना उद्देश्य है। इसके लिए पानी को एक जगह एकत्र कर उपयोग में लाया जाएगा। इसी के तहत प्रथम चरण में 80 छोटे-बड़े पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसकी शुरुआत शहरी क्षेत्र से की जाएगी। इसमें जल निगम और जिला विकास विभाग नगर निगम के सहयोग से भी कार्य करेगा।
विज्ञापन

80 मीटर तक होगा बोरिंग, बनेंगे चैंबर
जल संचयन प्रणाली के लिए 70 से 80 मीटर गहरा और छह से आठ इंच चौड़ा बोरिंग किया जाएगा। पानी के एकत्र होने के लिए पार्क में चैंबर भी बनाए जाएंगे। पानी एकत्र कर जमीन में उतारा जाएगा।
पंचायत भवनों और विद्यालयों में भी लगाए गए थे सिस्टम
दो वर्ष पूर्व जनपद की ग्राम पंचायतों, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में जिला विकास विभाग, शिक्षा विभाग और जल निगम ने संयुक्त रूप से कार्य कराकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए थे। इनमें 70 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। बीते वर्ष लॉकडाउन लगने के बाद काम रुक गया था, लेकिन अब पंचायत भवनों, पार्कों और विद्यालयों में शत-प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की कवायद की जा रही है।
पांच वर्षों में 10 से 12 मीटर तक गिरा भू-जल स्तर
भू-गर्भ जल विभाग के मुताबिक बीते पांच वर्षों में जिले में अलग-अलग जगहों पर भू-गर्भ जल स्तर 10 से 12 मीटर नीचे गिरा है। जल के अंधाधुंध दोहन की वजह से यह समस्या खड़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले में पहले भी प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों और सरकारी कार्यालयों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए थे। अब पार्कों में भी सिस्टम लगाए जाएंगे। - विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें