फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश ने शहरभर में जलभराव, निगम की तैयारी फेल

Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार की सुबह झमाझम बारिश ने फिर से शहरभर में जलभराव हुआ, जिसने नगर निगम की जलभराव से निपटने की तैयारियों की एक बार फिर से पोल खोल दी। शनिवार को 107 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आसमान साफ हो गया था, लेकिन शनिवार की सुबह करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई। बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे फिर से महानगर की अनेक कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव हुआ। नगर निगम के बाहर की सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। कलक्ट्रेट परिसर और पार्किंग में भारी जलभराव रहा। कोर्ट रोड की स्मार्ट सड़क के फुटपाथ पर जलभराव और कीचड़ रहा। नेहरू मार्केट में भी फुटपाथ जलमग्न रहा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार से तीन दिन तक बारिश रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें