फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवाओं के दो गुटों मे संघर्ष, एक युवक को लगी गोली

Sun, 29 Jun 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सोशल मीडिया पर कहासुनी होने के बाद युवाओं के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है।
विज्ञापन



थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव मोहदीपुर निवासी कैफ की सोशल मीडिया पर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। इस पर दोनों गुटों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार शाम दोनों गुटों के युवक कोलकी कलां टोल प्लाजा के निकट पहुंचे, जहां उनमें कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान कई युवकों को चोटें आई हैं, जबकि मक्काबास निवासी शोएब पुत्र रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने के बाद दोनों गुटों के युवक शोएब को मौके पर तड़पता छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शोएब को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया तथा उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गोली चलाने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें