फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
सहारनपुर में तेज आंधी के साथ के साथ आयी बरसात में कलेक्ट्रट की और लाइट जलाकर जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम बुधवार शाम को अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तेज आंधी के बाद डेढ़ घंटे तक महानगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। बुधवार को सुबह धूप निकली, इसके बार आसमान में घटा घिर आई। शाम चार बजे अचानक तेज आंधी आई। जिससे अंधेरा छा गया। इस दौरान विद्युत विभाग ने महानगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। जिससे और अधिक अंधेरा छा गया। तेज आंधी के साथ ही बारिश होने से धूल भरी आंधी का असर कम हुआ। करीब 15 मिनट के बाद आंधी बंद हो गई। इसके बाद भी हल्की बारिश होती रही। बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली। विद्घुत विभाग ने डेढ़ घंटे बाद शाम साढे पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की। तेज आंधी से आम की फसलों को भी नुकसान हुआ है। उधर, जनपद के नागल, देवबंद क्षेत्र में भी तेज आंधी के बाद अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें