मेगा ब्लाक से फिर बेहाल रहेंगे रेलयात्री
सहारनपुर। सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग पर फाटक संख्या 91सी और 93सी पर अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते शनिवार से 10 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। सहारनपुर अंबाला सेक्शन में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आठ घंटे तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
उत्तर रेलवे की ओर से मेगा ब्लाक के कारण प्रभावित ट्रेनों के बारे में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 64502 अंबाला कैंट सहारनपुर पैसेंजर 22 दिसंबर को पूरी तरह कैंसल रहेगी।
इसके अलावा आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों में 54541 मेरठ सिटी अंबाला पैसेंजर सहारनपुर से अंबाला के बीच, 54540 अंबाला निजामुद्दीन पैसेंजर इसी सेक्शन में प्रभावित होगी। 54304 कालका दिल्ली पैसेेंजर अंबाला कैंट से दिल्ली के बीच, 54539 निजामुद्दीन अंबाला कैंट पैसेंजर सहारनपुर अंबाला के बीच, 14712 श्री गंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार के बीच, 14711 हरिद्वार श्री गंगानगर एक्सप्रेस हरिद्वार-अंबाला के बीच बाधित होगी।
15011 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस सहारनपुर चंडीगढ़ के बीच 21 दिसंबर को प्रभावित होगी। 12053 हरिद्वार अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार-अंबाला के बीच, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार के बीच 22 दिसंबर तक बाधित होगी। 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 दिसंबर को प्रभावित रहेगी।
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बदले शेड्यूल के हिसाब से ही यात्रियों को सफर करने और रेलवे को सहयोग देने की अपील की है।
यह ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी
14618 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस वाया अंबाला पानीपत दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद से होकर जाएगी
22552 जालंधर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस वाया अंबाला पानीपत दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद से होकर जाएगी
12357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 21 दिसंबर जालंधर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस वाया मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, पानीपत, अंबाला से होकर जाएगी।
रेलवे अंडरपास के कारण आज से बाधित होगी बिजली आपूर्ति
रेलवे अंडरपास निर्माण के कारण सरसावा और चिलकाना क्षेत्र के कई गांवों में छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति 20 दिसंबर और 22 दिसंबर को बाधित रहेगी। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से पूर्व में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
स्पेशल ट्रेनों का संचालन आज से होगा शुरू
इन ट्रेनों के प्रभावित होने के साथ ही उत्तर रेलवे की ओर से घोषित की गई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इनका संचालन जनवरी के दो सप्ताह तक रहेगा।