फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामारी, 41 पर एफआईआर

विज्ञापन
घंटाघर बिजली घर छापामारी के लिये रवाना होती विद्युत विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली की चोरी पकड़ने के लिए विद्युत निगम की टीम ने तड़के ही शहर के अलग-अलग मोहल्लों में छापामारी की। जिससे मोहल्लों में हड़कंप मच गया। टीम ने तीन मोहल्लों में 41 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के ही अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में विद्युत निगम की 12 टीमों ने एक साथ छापामारी। टीमों ने मोहल्ला नूर बस्ती, गढ़ी मलूक और नई बस्ती में बिजली कनेक्शनों की चेकिंग की। चेकिंग होते ही मोहल्लों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान मोहल्ला नूर बस्ती में नौशाद, इमरान उर्फ काका, शकील खान, अब्दुल सत्तार, इकबाल, नफीस, मोहल्ला गढ़ी मलूक में पालीराम, चेतन, तेलूराम, नई बस्ती में शमीम, मुस्सविर, इरफान समेत 41 लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई। इनमें से छह उपभोक्ता तो ऐसे थे, जिनके कनेक्शन बकाया भुगतान न करने पर पहले काटे जा चुके थे। फिर भी तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। चेकिंग करने वाली टीम में अधिशासी अभियंता अनिल अरोड़ा, अनिल कुमार वर्मा, राजीव भट्ट, उपखंड अधिकारी जवाहर सिंह, कार्तिक गुप्ता, पंकज गुप्ता, सहायक अभियंता अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें